{"_id":"6964013ee92299639401e566","slug":"the-crashed-truck-source-social-media-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-152550-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेलर और ट्रक में टक्कर, चालक बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेलर और ट्रक में टक्कर, चालक बचे
विज्ञापन
सलेमगढ़। हाईवे स्थित सिअरहा गांव के पास घने कोहरे के चलते रविवार की सुबह ट्रेलर और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे करीब चार घंटे तक एक लेन में वाहनों का आवागमन ठप रहा। दूसरे लेन से वाहनों को निकाला गया। हादसे में एक बिजली का पोल भी टूट गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही थी।
बिहार के डोरीगंज से बालू लेकर आ रहा ट्रक सुबह करीब छह बजे सलेमगढ़ सिअरहा गांव के पास पहुंचा। यहां ओवरब्रिज के सामने अचानक डायवर्जन का कट देखकर चालक ने तेज रफ्तार ट्रक को मोड़ दिया, जिससे विपरीत दिशा से आ रहे कार लदे ट्रेलर से टक्कर हो गई। इससे सड़क के किनारे एक बिजली का पोल भी टूट गया।
इस बीच वाहन छोड़कर दोनों चालकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इससे हाईवे पर एक लेन में वाहनों का आवागमन ठप हो गया। दूसरे लेन से वाहनों को निकाला गया। कार लदा ट्रेलर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहा था। ट्रेलर चालक उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के बहरौली जहानपुर निवासी मुकेश पाल ने बताया कि बालू लदे ट्रक की चूक से यह हादसा हुआ है।