फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The country will be free from sickle cell anemia by 2047

Kushinagar News: 2047 तक सिकल सेल एनीमिया से मुक्त होगा देश

Thu, 20 Jun 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Jun 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
The country will be free from sickle cell anemia by 2047
रामकोला। सीएचसी में बुधवार को विश्व सिकल सेल एनीमिया शिविर का का शुभारंभ किया गया। 2047 तक देश को सिकल सेल एनीमिया से मुक्त करने का संकल्प लिया गया।लोगों को सिकल सेल एनीमिया से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि डॉ. चंदन कुमार गौड़ ने कहा कि भारत सरकार की ओर से 2047 तक भारत को सिकल सेल एनीमिया से मुक्त करने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। इस दिशा में सभी को बेहतर प्रयास करना होगा। विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि 0 से 40 वर्ष के लोगों के ब्लड के नमूनों में मिलने वाले सिकल सेल एनीमिया के प्राथमिक लक्षण, प्रबंधन, निदान आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर प्रतिदिन इसकी जांच निशुल्क की जाती है। एसीएमओ डॉ. आरडी कुशवाहा ने अधिक से अधिक लोगों को अभियान में जोड़ने और तीन जुलाई तक चलने वाले शिविर में अधिक से अधिक जांच कराने की सलाह दी। आयोजन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेष कुमार विश्वकर्मा ने आभार जताया। शिविर में आए 600 लोगों में 225 की जांच की गई। इसमें कोई पॉजीटिव नहीं मिला। इस दौरान डॉ. एपी गुप्ता, डॉ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव, आलोक कुमार मिश्रा, चीफ फार्मासिस्ट आरबी चौहान, सीएचओ रिंकी गौतम, अनामिका रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिकल सेल एनीमिया से बचाव की दी जानकारी

खड्डा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को पीएचसी जागरूकता अभियान चलाया गया। विशेषज्ञों ने इस बीमारी से बचाव की जानकारी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन गुप्ता ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक विशेष प्रकार का रक्त विकार है, जिसमें खून की कमी हो जाती है। इस बीमारी का प्रकोप मूलत: गोंड जनजातीय आबादी में पाया जाता है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम इस विशेष प्रकार के रोगों के रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता अभियान चला रही है। इस दौरान डॉ. सुरेश गुप्ता, ब्लॉक टीकाकरण अधिकारी पंकज गुप्ता, आकाश गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed