{"_id":"67d09390930dc606620cf232","slug":"the-cooks-federation-submitted-a-memorandum-to-fix-the-minimum-wage-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-133658-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: न्यूनतम वेतन तय करने के लिए रसोइया महासंघ ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: न्यूनतम वेतन तय करने के लिए रसोइया महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
Wed, 12 Mar 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसाईया महासंघ ने मंगलवार को सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण रसोइयों का आये दिन शोषण व अत्याचार हो रहा है। रसोइयों को जीने लायक पारिश्रमिक नहीं मिलता है। उन्होंने मांग की कि रसोइयों का न्यूनतम वेतन तय कर बकाया वेतन दिया जाए। पचास से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को बंद करने का फैसला वापस लिया जाए। रसोइया ग्यारह माह काम करते हैं लेकिन उन्हें मात्र 10 माह को वेतन दिया जाता है। पूरे सत्र 12 माह का वेतन दिया जाए। मिड डे मिल के अलावा दूसरा काम न लिया जाए। 10 दिन का आकस्मिक अवकाश दिया जाए। निशुल्क दुर्घटना बीमा दी जाए।
इस अवसर पर संगीता यादव, कुशमावती देवी, नत्थू प्रसाद, रामपति प्रसाद, सुनील, गोविंद राव आदि उपस्थित थे।