फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The construction of the terminal building is being made with German fabric material

जर्मन फैब्रिक मैटेरियल से बन रहा है टर्मिनल बिल्डिंग का छज्जा

Wed, 24 Feb 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
The construction of the terminal building is being made with German fabric material
जर्मन फैब्रिक मैटेरियल से बन रहा है टर्मिनल बिल्डिंग का छज्जा
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मानक वाले इस टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण पर खर्च होंगे 30 करोड़ रुपये
3600 वर्गमीटर में बिल्डिंग व 1200 वर्गमीटर में बन रहा छज्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विश्व स्तरीय सुविधाओं वाली टर्मिनल बिल्डिंग बन रही है। 4800 वर्गमीटर में बनने वाली इस बिल्डिंग का 1200 वर्ग मीटर हिस्सा ओपन एरिया है। इस पर जर्मन फैब्रिक मैटेरियल वाला छज्जा लगाया जा रहा है। शेष 3600 वर्ग मीटर में भवन का निर्माण कराया गया है।
कुशीनगर एयरपोर्ट पर एटीसी बिल्डिंग, लाइट, रनवे, फायर बिल्डिंग, मोबाइल एटीसी, यूजी टैंक, विद्युत घर, बाउंड्रीवॉल, पुलिस बूथ, सड़क, विद्युत सप्लाई आदि कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मानक वाली टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण का कार्य भी अंतिम दौर में चल रहा है। कार्यदायी संस्था टर्मिनल बिल्डिंग के अधूरे कार्यों को पूरा कराने में जुटी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के वरिष्ठ प्रबंधक अमर सिंह ने बताया कि टर्मिनल बिल्डिंग के मुख्य भवन के निर्माण पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अन्य सुविधाओं को विकसित करने पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पूरा निर्माण 4800 वर्ग मीटर में होना है, जिसमें 3600 वर्ग मीटर में बिल्डिंग व 1200 वर्ग मीटर ओपन एरिया (छज्जा) समेत अन्य निर्माण शामिल हैं। छज्जा निर्माण में जर्मन फैब्रिक मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा काम
कसया। निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल बिल्डिंग के लिए भूमि पूजन पिछले वर्ष 25 अगस्त को हुआ था। अब यह लगभग बन चुकी है। वरिष्ठ प्रबंधक अमर सिंह का कहना है कि एक सप्ताह में अधूरे कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए कार्यदायी संस्था की तरफ से दिन-रात वहां काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 600 एकड़ में फैला है हवाई अड्डा
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट करीब 600 एकड़ में फैला है। तीन किमी लंबा व अस्सी मीटर चौड़ा रनवे तो काफी पहले ही तैयार हो गया था। एयरपोर्ट की 21 किमी लंबी बाउंड्रीवाल, एटीसी बिल्डिंग, फायर बिल्डिंग, पावर हाउस बिल्डिंग के अलावा पुलिस बूथ का कार्य भी पूरा हो चुका है।

एयरपोर्ट पर डॉयरेक्टर का हुआ स्वागत
कसया। एएआई के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बुधवार को डॉयरेक्टर एके द्विवेदी का स्वागत किया। वे एयरपोर्ट को उड़ान के लिए डीजीसीए की तरफ से लाइसेंस मिलने के बाद एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट अथारिटी के डीजीएम (सिविल इंजीनियरिंग) एनपी कोरी समेत एएआई के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed