फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The constable who demanded money from fake GST gang appears in line

Kushinagar News: फर्जी जीएसटी गिरोह से रकम मांगने वाला सिपाही लाइन हाजिर

Tue, 05 Nov 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
The constable who demanded money from fake GST gang appears in line
तमकुहीराज। एनएच-28 पर सक्रिय जीएसटी गिरोह के सदस्यों से आठ हजार रुपये की मांग करने वाले मनीष यादव सिपाही को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। सिपाही का रुपये मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिपाही वसूली गिरोह के तीन सदस्यों का नाम ले रहा है। तमकुहीराज थाने के सिपाही मनीष यादव और जीएसटी अधिकारी बनकर हाईवे पर वसूली करने वाले गिरोह के एक सदस्य के बीच बातचीत का आडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 4 मिनट 54 सेकंड के आडियो में सिपाही अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। वह गिरोह के तीन सदस्यों का नाम ले रहा है। सिपाही राजन, जय और अजय से आठ हजार रुपये मांग रहा है। सिपाही दारोगा से बचाने और थाने पर अपनी हर बात मनवाने का हवाला दे रहा है। जांच में गए दारोगा से सिपाही अपने मजबूत संबंध का हवाला देते हुए बता रहा है कि दारोगा उसके कमरे के बगल में ही रहते है। इसके बाद गैंग का सदस्य जुए खेलने वालों के बारे में जानकारी देता है और 80 हजार रुपये तक वसूली होने की बात कह रहे हैं। सिपाही कह रहा है कि व्हाट्सएप से लाइव लोकेशन भेज देना। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed