फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The condition of the BLO has improved, and the DPO has enquired about his condition.

Kushinagar News: बीएलओ की हालत में सुधार, डीपीओ ने जाना हाल

Mon, 08 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 08 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The condition of the BLO has improved, and the DPO has enquired about his condition.
पडरौना। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान बीएलओ की ड्यूटी कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की रविवार को तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन

तहसील के कर्मचारियों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें आईसीयू में रखा है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सोमवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने हाल जाना। डॉक्टर ने भर्ती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेहत में सुधार बताया है।

रविवार को पडरौना तहसील में गणना प्रपत्र को जमा करने के लिए बीएलओ सीमा देवी पहुंची थीं। इसी दौरान उन्हें चक्कर आने लगी। इससे वह जमीन पर गिर गईं। मौजूद कर्मचारी उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर ले गए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत बिगड़ते देख उन्हे आईसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया। बीएलओ की तबीयत खराब होने की जानकारी होने पर सोमवार को अस्पताल पहुंचे डीपीओ एके दूबे ने भर्ती आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उनके परिजनों ने बताया कि बीएलओ पिछले कई दिनों से लगातार कार्य कर रही थीं। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed