फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The competition will enhance children's understanding of mathematical concepts.

Kushinagar News: प्रतियोगिता से बढ़ेगी बच्चों की गणितीय अवधारणाओं की समझ

Sat, 20 Sep 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The competition will enhance children's understanding of mathematical concepts.
दुदही। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में गणित विषय को व्यावहारिक और रोचक बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को दुदही विकास खंड के 61 और सेवरही के 49 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में विद्यालय स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कक्षा 6, 7 व 8 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का निरीक्षण करते हुए बीईओ डॉ. प्रभातचंद राय ने कहा कि गणित ओलंपियाड बच्चों में गणित की विभिन्न अवधारणाओं को समझने और उन्हें दैनिक जीवन में प्रयोग करने की क्षमता विकसित करता है। इससे विद्यार्थियों में तार्किक सोच और समस्या समाधान की योग्यता मजबूत होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रत्येक विद्यालय से दो प्रतिभागी चुने जाएंगे और फिर ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता में 10 छात्रों का चयन किया जाएगा। इस दौरान एआरपी गणित धर्मेंद्र यादव, अरुणेंद्र राय, सुनील कुमार, शिवशंकर तिवारी, रंजीत सिंह, मोहन वर्मा, संध्या यादव, माधुरी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed