फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The color of gulal started mixing in the air

Kushinagar News: फिजा में घुलने लगी गुलाल की रंगत

Tue, 03 Mar 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The color of gulal started mixing in the air
पडरौना। होली आई रे... होली आई रे गीतों की धुनों पर अभी से लोग अबीर गुलाल उड़ाते रहे। शहर से लेकर गांव तक होली का जश्न चल रहा है। बाजारों में रंग, पिचकारी और गुलाल की दुकान सज गई हैं, बच्चे अपने परिजनों के खरीदारी कर रहे हैं। कोई तीन बाणधारी तो कोई खाटूश्याम कटप्पा तलवार की पिचकारी खरीद रहे हैं। फिजा में रंग घुल रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों ने तो अभी से ही होली खेलना भी शुरू कर दिया है। हालांकि होली का त्योहार अभी तीन दिन बाद है, लेकिन चारों तरफ होली का रंग दिखाई देने लगा है। बाजार में दोपहर के समय बच्चे परिजनों के संग पहुंचे और पिचकारी व रंगों की खरीदारी की। हर तरफ होली का रंग ही नजर आ रहा है। घर जाने से पहले लोग भी अपने परिचितों के साथ होली खेल कर जा रहे हैं। कपड़े रंग से सराबोर हैं तो माथे पर गुलाल लगा है। होली का त्योहारी बच्चों के लिए तो खासतौर से मस्ती भरा होता है। बड़े भी छोटे बच्चों से पीछे नहीं रहते। बाजार में होली के गाने बज रहे हैं। पूरा माहौल होलीमय में नजर आ रहा है। रंगों के साथ घरों में भी तरह-तरह के व्यंजन बनाए जा रहे है। जिनका प्रयोग होली पर घर आने वाले मेहमानों के लिए किया जाता है। लोग होली पूजन के लिए गन्ना खरीद रहे हैं। जगह-जगह चल रहे होली के गीत त्योहार की रौनक को और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed