फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The code was received but most of the farmers returned without fertilizer due to low stock

Kushinagar News: कोड मिला पर स्टॉक कम होने से बिना खाद के लौटे अधिकतर किसान

Thu, 14 Aug 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The code was received but most of the farmers returned without fertilizer due to low stock
पटहेरवा सहकारी समिति पर खाद के लिए कतार में खड़े किसान। स्रोत-सोशल मीडिया 
कुशीनगर/जानकीनगर। पॉश मशीन का कोड नहीं मिलने के कारण खाद का वितरण करने में दिक्कत आ रही थी। बुधवार को समितियों पर खाद का वितरण किया गया। बारिश के बावजूद भोर में ही किसान समितियों पर पहुंच गए थे। किसानों की संख्या अधिक होने के चलते कुछ जगहों पर खाद कम पड़ गई और किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इफको का 1375 एमटी का रैक देवरिया पहुंचा है, वहां से समितियों पर खाद भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को खाद की खेप पडरौना पहुंची। यहां से सोमवार को सभी समितियों पर खाद भेज दिया गया, लेकिन समितियों के सचिव को पॉश मशीन में इंस्टाल होने वाला कोड एक्नाॅलेजमेंट नहीं दिया गया। इसके चलते मंगलवार को पूरे दिन इंतजार के बाद किसानों का आधार कार्ड जमा कराने के बाद लौटा दिया गया। मंगलवार की देर रात को कोड मिलने के बाद बुधवार को खाद का वितरण किया गया। साधन सहकारी समिति साखोपार व बी-पैक्स कंखोरिया में सुबह से खाद का वितरण शुरू था। सुबह 10 बजे तक बी पैक्स पर आई 444 बोरी खाद का वितरण सचिव की ओर से किया जा चुका था। सचिव आदित्य प्रताप राव ने बताया कि सभी किसानों में यूरिया का वितरण किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका सिंह ने बताया कि इफको का खाद देवरिया आ गया है, समितियों पर भेजी जा रही है। दो दिन के अंदर खाद का वितरण होगा। कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा में बांटी गई खादः लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार स्थानीय बाजार स्थित गन्ना समिति परिसर में बुधवार को किसानों को पुलिस की मौजूदगी में यूरिया खाद वितरित किया गया। आठ अगस्त को समिति पर 333 बोरी यूरिया खाद आई थी। सचिव रमेश सिंह ने बताया कि खाद कम आने से अधिक किसानों को बांटने में परेशानी हो रही थी। इसलिए पुलिस की सुरक्षा में बुधवार को खाद बंटवाया। गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed