फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The city's traffic system will be changed today.

Kushinagar News: आज बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

Thu, 01 Jan 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The city's traffic system will be changed today.
पडरौना। नववर्ष पर लोगों की भीड़ के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कुशीनगर और कसया में रूट डायवर्ट रहेगा। गाड़ियों की पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

नववर्ष पर कुशीनगर में जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर सुगम यातायात के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। पडरौना, देवरिया, गोरखपुर व बिहार की तरफ से आने वाले वाहन कसया व कुशीनगर की सड़कों पर नहीं चल सकेंगे। सिर्फ हाईवे व स्टेट हाईवे से ही वाहन जा सकेंगे। जगह-जगह पुलिस ने वाहनों को रोकन के लिए बैरिकेडिंग बनाई है। पडरौना की तरफ से आने वाले वाहन बैरिया तिराहे से नहर बाईपास होकर हाईवे जाएंगे, वहीं देवरिया से पडरौना जाने वाले वाहन गोपालगढ़ से नहर बाईपास होकर जाएंगे। बिहार व गोरखपुर से होकर जाने वाले वाहन सीधे हाईवे होकर जा सकेंगे। इसके अलावा वाहनों के पार्किंग के लिए भी अस्थायी इंतजाम किए गए हैं। इसमें बुद्ध इंटर कॉलेज का स्टेडियम, एयरपोर्ट मार्ग, रामाभार स्तूप स्थल सहित छह स्थलों पर वाहनों को खड़ा करने के लिए बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed