फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The children visited the zoo and the Rail Museum.

Kushinagar News: बच्चों ने चिड़ियाघर और रेल म्यूजियम का किया भ्रमण

Tue, 17 Mar 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The children visited the zoo and the Rail Museum.
सुकरौली के परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने भृमण कर जाना वन्य जीवन और रेल से जुड़ी जानकारी।स्रोत-सो - फोटो : 1
सुकरौली। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीष्वा मठवालगिरी विद्यालय के छात्रों को शैक्षिक भ्रमण के तहत गोरखपुर के चिड़ियाघर और रेल म्यूजियम का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न वन्य जीवों और ऐतिहासिक रेल मॉडलों को करीब से देखकर आनंद लिया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक प्रियंका मिश्रा ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान सबसे पहले छात्रों ने चिड़ियाघर पहुंचकर शेर, बाघ, भालू, हिरण, बंदर, मोर सहित कई अन्य वन्य जीवों को देखा। शिक्षकों ने बच्चों को इन जीवों के स्वभाव, खान-पान और उनके संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्र रेल म्यूजियम पहुंचे, जहां उन्हें पुराने समय की भाप से चलने वाली इंजन, ऐतिहासिक रेल डिब्बे और रेलवे से जुड़ी कई दुर्लभ वस्तुएं देखने को मिलीं। शिक्षकों ने बच्चों को भारतीय रेलवे के इतिहास और विकास के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान विजेंद्र मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्रा, पल्लवी, अर्जुन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed