फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The canal bridge collapsed in Khajuria, traffic came to a halt

Kushinagar News: खजुरिया में नहर का पुल धंसा, आवागमन ठप

Sat, 07 Jun 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 07 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The canal bridge collapsed in Khajuria, traffic came to a halt
खजुरिया में धंसा पुल। संवाद  
रामकोला। सपहा गांव के पास खजुरिया ब्रांच शाखा में नहर की सिल्ट सफाई के बाद कमजोर हो चुका पुल पानी आते ही धंस गया। इसकी जानकारी होते ही सिंचाई विभाग के लोग मौके पर पहुंचे, पुल के दोनों तरफ आवागमन को रोक दिया। इससे किसानों के लिए खेती करने के लिए भी दिक्कत सामने आ गई है।
विज्ञापन

रामकोला क्षेत्र की इस गांव के सामने खजुरिया ब्रांच शाखा नहर में सिल्ट सफाई के दौरान जेसीबी पोकलेन से मिट्टी निकालकर ट्रकों से पडरौना की तरफ भेजा जा रहा था। यहां कई किसानों ने भी इसका विरोध किया था लेकिन अधिकारियों के आगे किसी की नहीं चली। ट्रक चलाने वाले चालक बार-बार बताते थे कि यह मिट्टी से जेल बन रहा उसमें सप्लाई हो रही है लेकिन अधिकारियों के उदासीनता के चलते अगर सफाई के दौरान सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी रहता तो ऐसी नौबत नहीं आती। मिट्टी निकालने के दौरान उसके ठोकर लगने के कारण पुल दब गया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महफूज आलम नहीं बताया कि इस गांव से अगल-बगल खेती करने के लिए लोग इस पार से उसे पार जाते हैं लेकिन अब डर बन गया कोई उधर नहीं जा रहा है। इस संबंध में जेई अनिल कुमार ने कहा कि पुल धंस गया है। इसके लिए अगल-बगल से रास्ते की व्यवस्था की जा रही है, पानी बंद होने के बाद पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed