फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandak water level recedes; pressure on Chhitauni embankment eases.

Kushinagar News: गंडक का जलस्तर घटा, छितौनी तटबंध पर दबाव कम

Wed, 30 Sep 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gandak water level recedes; pressure on Chhitauni embankment eases.
खड्डा। गंडक नदी के डिस्चार्ज में लगातार कमी आ रही है। मंगलवार शाम चार बजे भैसहा गेज पर नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर 95.25 मीटर रहा। दो दिन पहले जलस्तर खतरे के निशान 96 मीटर से 43 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था।
विज्ञापन


सोमवार 28 सितंबर की सुबह चार बजे वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी का डिस्चार्ज 5 लाख 43 हजार क्यूसेक था। मंगलवार 29 सितंबर को सुबह चार बजे यह घटकर दो लाख 12 हजार 200 क्यूसेक रह गया। इसके बाद भी कमी का सिलसिला जारी रहा। सुबह आठ बजे डिस्चार्ज एक लाख 91 हजार 200 क्यूसेक, दस बजे एक लाख 86 हजार 200 क्यूसेक, दोपहर 12 बजे एक लाख 77 हजार 800 क्यूसेक और शाम चार बजे एक लाख 66 हजार 600 क्यूसेक दर्ज किया गया। डिस्चार्ज में कमी से गंडक के जलस्तर में भी गिरावट आई है। बाढ़ खंड के अभियंता तटबंध और संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed