{"_id":"6abc231fb67279e8300e791d","slug":"tejo-prepares-for-the-competition-on-gandhi-jayanti-kushinagar-news-c-7-gkp1014-1467755-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांधी जयंती पर प्रतियोगिता की तैयारियां तेजो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांधी जयंती पर प्रतियोगिता की तैयारियां तेजो
विज्ञापन
पडरौना। गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। खेल विभाग की ओर से स्टेडियम परिसर को प्रतियोगिताओं के अनुरूप तैयार कराया जा रहा है। मैदान और खेल उपकरणों को दुरुस्त करने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से आवेदन लिए जा रहे हैं।
जिला खेल विभाग की ओर से गांधी जयंती पर दस से अधिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन समेत अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण और आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खेल विभाग के कर्मचारियों की ओर से स्टेडियम परिसर में साफ-सफाई और मैदान को व्यवस्थित करने का काम कराया जा रहा है।
प्रतियोगिता वाले स्थानों पर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं, ताकि खिलाड़ियों को आयोजन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं, प्रतियोगिताओं में अधिक-से-अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि गांधी जयंती पर खेल प्रतियोगिताओं के साथ खिलाड़ियों को फिटनेस और खेल के प्रति जागरूक करने पर भी जोर रहेगा। प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।।