फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Chief Minister visited flood victims and affectionately cradled Suhani in his arms.

Kushinagar News: बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, सुहानी को गोद में लेकर दुलारा

Wed, 30 Sep 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister visited flood victims and affectionately cradled Suhani in his arms.
पंचायत भवन में पहुंचे बाढ़ पीड़ित बच्ची सुहानी को गोद में लेकर बिस्कुट ​खिलाते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : Samvad
पडरौना। बाढ़ की मुश्किलों के बीच मंगलवार को ग्राम पंचायत जवही मलही एहतमाली के सचिवालय में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों से सीधे संवाद किया। सचिवालय में मौजूद करीब 20 महिला-पुरुषों से उन्होंने बाढ़ से हुई परेशानी, राहत और प्रशासन की ओर से मिल रही मदद के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के पहुंचते ही सचिवालय में मौजूद लोगों में उत्साह दिखा। उन्होंने एक-एक कर लोगों की बात सुनी और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान मामी के साथ पहुंची एक वर्षीय सुहानी पर मुख्यमंत्री की नजर पड़ी। उन्होंने बच्ची को गोद में उठा लिया और दुलारते हुए चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री का यह अपनापन देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। कुछ देर तक मुख्यमंत्री बच्ची को गोद में लेकर उससे स्नेहपूर्वक बातचीत करते रहे।
विज्ञापन


000000

‘मुख्यमंत्री को सामने देखकर हिम्मत बढ़ी’
बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री का गांव में आकर लोगों से मिलना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने हमारी परेशानी पूछी और भरोसा दिलाया कि राहत में कमी नहीं आने दी जाएगी। -मीना देवी, जवहीं मलही एहतमाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

‘समस्या पूछने खुद पहुंचे, अच्छा लगा’
बाढ़ के कारण परिवार परेशान है, लेकिन मुख्यमंत्री ने खुद लोगों के बीच पहुंचकर हाल जाना। उनकी बात सुनने से भरोसा बढ़ा है कि प्रशासन प्रभावित परिवारों की मदद करेगा। - सरिता देवी, निवासी गौरहा बाजार के नौका टोला।

0

बच्ची को दुलारने का क्षण याद रहेगा
मुख्यमंत्री ने जिस तरह छोटी बच्ची को गोद में लेकर दुलारा, उससे माहौल सहज हो गया। बाढ़ की चिंता के बीच यह पल लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला रहा। -सोनी देवी, निवासी गोनहा।


0

‘मुश्किल समय में मिला भरोसा’
बाढ़ के कारण गांव के लोग परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच आकर समस्याएं सुनीं, इससे उम्मीद जगी है कि प्रभावित परिवारों को जल्द जरूरी मदद मिलेगी। -पानमती देवी, निवासी, गोनहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed