फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The bullies broke the road with a JCB, the villagers protested

Kushinagar News: दबंगों ने जेसीबी से तोड़ दी सड़क, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 28 Aug 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The bullies broke the road with a JCB, the villagers protested
प्रदर्शन करते खरगवलिया के लोग। स्रोत-सोशल मीडिया
लक्ष्मीपुर। सेमरा हरदो गांव के खरगवलिया टोला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को गांव के कुछ दबंगों ने जेसीबी से शनिवार की रात को तोड़ दिया। इससे 50 से अधिक परिवार का आवागमन ठप हो गया। ग्रामसभा की ओर से आरसीसी कराया गया था। नाराज गांव वालों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित कर रिपोर्ट मांगा है।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के खरगवलिया टोला में जाने वाली मुख्य सड़क वर्षों से चली आ रही है। जल्द ही आरसीसी कराई गई है। एक सड़क होने के कारण गांव वालों का आना जाना इस रास्ते होता है। शनिवार को स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में गांव के तीन लोग जेसीबी से आरसीसी सड़क को अपनी जमीन बताते हुए तोड़ दिया। इसके चलते गांव के करीब 50 से अधिक परिवार के लोगों का आना जाना बंद हो गया है। इसके चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और घरों से गाड़ियां नहीं निकल पा रही है। नाराज गांव वालों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को मांग पत्र सौंपा। डीएम ने जांच के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया। प्रदर्शन करने वालों में रोशन, सौफिक, जुनाब, राजकिशोर, सुहेल,महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed