{"_id":"69cd83456e2e6d98ee099a9e","slug":"the-bsa-along-with-other-officials-welcomed-the-students-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157350-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बीएसए समेत अन्य अधिकारियों ने छात्रों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बीएसए समेत अन्य अधिकारियों ने छात्रों का किया स्वागत
Thu, 02 Apr 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर करते बीएसए राम जियावन मौर्या व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। शैक्षिक सत्र के पहले दिन उच्चा प्राथमिक विद्यालय रविंद्रनगर परिसर में बीएसए की अगुवाई में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इसके बाद जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग जागरूकता की रैली निकाली गई।
छात्र-छात्राओं पर पुष्प की वर्षा कर स्वागत करते हुए बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि शासन की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ सभी लोगों को लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों को नियमित विद्यालय आने और पढ़ाई करने कि लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई से ही आप भविष्य में अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, अध्यापक आदि बन सकते है। इसके बाद उन्होंने नवीन सत्र के लिए बच्चों में पुस्तक वितरण किया गया। अंत में हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली।
इस दौरान सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि, सदर बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, जिला समन्वयक सामुदायिक अखिलेश चौधरी, शिव कुमार, द्रौपदी सिंह, रेणुबाला सिंह, रागिनी, पंकजा, अजय, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।