फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The boys made a video of forcibly restraining the girl students, and beat up their family members when they protested.

Kushinagar News: छात्राओं को जबरन रोक शोहदों ने बनाया वीडियो, विरोध पर घर वालों को पीटा

Tue, 29 Oct 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
The boys made a video of forcibly restraining the girl students, and beat up their family members when they protested.
सुकरौली। स्कूल से घर जाते समय स्कूटी सवार छात्राओं को हाईवे पर रोककर बाइक सवार शोहदों ने छेड़खानी की और वीडियो बनाने लगे। एक छात्रा ने परिजनों को फोन कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे घर वालों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने शोहदों की धुनाई कर एक को दबोच लिया। बाकी भाग निकले। पुलिस ने एक शोहदे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हाटा कोतवाली के एक गांव की रहने वाली चार छात्राएं सोनबरसा के एक विद्यालय में पढ़ती हैं। सोमवार को छुट्टी होने के बाद दो स्कूटी से चार छात्राएं घर आ रही थीं। स्कूल से ही तीन बाइक पर सवार सात युवक पीछा करने लगे। रास्ते में बाइक लहराते हुए फब्तियां कसने के साथ-साथ चलती स्कूटी पर छेड़खानी भी कर रहे थे। सुकरौली कस्बे के समीप पहुंचने पर रास्ते में जबरन छात्राओं को युवक रोक लिए और छींटाकशी करने लगे, इसमें एक युवक वीडियो बनाने लगा। घर वालों को फोन कर छात्राओं ने इसकी जानकारी दी। घर वाले बाइक से पहुंचे तो छात्राएं रो रो कर अपनी बात कहने लगी। कारण पूछने पर शोहदों ने घर वालों की पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर लोग पहुंचे और पूरी बात जानने के बाद शोहदों को दौड़ा लिया। एक को छोड़ बाकी भाग निकले। नाराज लोगों ने शाेहदे की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस शोहदे को हिरासत में लिया। बाकी की तलाश पुलिस कर रही है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी है। एक मनचले को हिरासत में लिया गया है बाकी की तलाश की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।ध
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed