{"_id":"b89c739df351555e1fbdb6d18fb79c6f","slug":"the-boycott-by-the-villagers-warning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांववालों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांववालों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। तमकुही क्षेत्र के एक गांव की महिलाएं और पुरुषों ने सोमवार को प्रदर्शन करके मतदान में भागीदारी नहीं करने की चेतावनी दी। गांववालों का आरोप है कि आजादी के बाद से अब तक उनके वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।
तमकुही विकास खंड के देवपोखर गांव में एक खास वर्ग के लोग सोमवार को एकजुट होकर उपेक्षित किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल राजेंद्र यादव, मायाशंकर यादव, हरिशंकर, नारायण, कौशल्या देवी, निक्की, राजकुमारी, सुकुमारी आदि का आरोप था कि एक खास वर्ग के लोग ही हर बार चुनाव जीतकर गांव का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इनका यह भी कहना था कि उनके वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं होने से सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं का समुचित लाभ उन्हें नहीं मिल पाता है। प्रदर्शन करने वालों ने चेतावनी दी है कि प्रधान और सदस्य पद के लिए हो रहे चुनाव का बहिष्कार करेंगे और मतदान में भाग नहीं लेंगे। इस संबंध में तमकुही के एसडीएम आयुष चौधरी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। संबंधित लोगों से बात करके शिकायत का निस्तारण किया जाएगा।