फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The boundary wall made of Rs 18 lakh could not stop the gust of wind

Kushinagar News: हवा का झोंका नहीं रोक पाई 18 लाख से बनी चहारदीवारी

Mon, 17 Jun 2024 04:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 17 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
The boundary wall made of Rs 18 lakh could not stop the gust of wind
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सिरसिया बुजुर्ग गांव में ग्राम पंचायत की तरफ से 18 लाख रुपये की लागत से बने मिनी स्टेडियम की चहारदीवारी हवा का झोंका भी सहन नहीं कर सकी और निर्माण के 18 माह में ही धराशायी हो गई।
विज्ञापन

सिरसिया बुजुर्ग गांव के पूरब तालाब के पास वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब 18 लाख रुपये की लागत से मदन मोहन मालवीय मिनी स्टेडियम का निर्माण ग्राम पंचायत की तरफ से कराया गया है। इसमें झूला और ओपन जिम की व्यवस्था के साथ दर्शक दीर्घा का निर्माण कराया गया है। मिनी स्टेडियम की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण भी किया गया था। चहारदीवारी के निर्माण के दौरान बरती गई अनियमितता का गांव के लोगों ने विरोध किया था, लेकिन उस समय संबंधित अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसका परिणाम हुआ कि पिछले सप्ताह आए चक्रवाती तूफान के दौरान स्टेडियम की दीवार भरभरा कर गिर गई। लाखों रुपये की लागत से बनाई गई चहारदीवारी महज 18 माह में ही धराशायी हो गई है। चहारदीवारी के गिरने का कारण बुनियाद का कमजोर होना बताया जा रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि पुरानी बुनियादी पर ही 90 सेंटीमीटर ऊंची दीवार खड़ी कर दी गई। इसके चलते दीवार हवा के दबाव को नहीं झेल पाई।
विज्ञापन


0

मिनी स्टेडियम की चहारदीवारी गिरने का कारण पुरानी नींव पर नया निर्माण होना है। गिरी चहारदीवारी का पुनः निर्माण प्रधान करा रहे हैं। -उषा पाल, बीडीओ नेबुआ नौरंगिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




0

मिनी स्टेडियम की चहारदीवारी का निर्माण जो कराया गया हैं, उसकी नींव पूर्व प्रधान के कार्यकाल में बनी थी। उसके ऊपर से सिर्फ दीवार हमने बनवा दी। नींव मजबूत न होने से चहारदीवारी गिर गई है। -नाथूराम गोंड, प्रधान सिरसिया बुजुर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed