{"_id":"6941b1a0966bef04070e8be8","slug":"the-bordarwar-sidhawal-road-will-be-widened-allowing-vehicles-to-travel-at-high-speed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-150846-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चौड़ी होगी बोरदरवार-सिधावल सड़क, फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चौड़ी होगी बोरदरवार-सिधावल सड़क, फर्राटा भरेंगे वाहन
Wed, 17 Dec 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
सिधावल चौराहे से कप्तानगंज जाती सड़क। संवाद
पडरौना/कप्तानगंज। क्षेत्र के बोरदरवार बाजार से सिधावल चौराहे तक की सड़क चौड़ी होगी। यह सड़क गोरखपुर के पिपराइच मार्ग को जोड़ती है। इस मार्ग की चौड़ाई अब सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर किया जाएगा। रामकोला विधायक की पहल के बाद इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
दस किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण पर 30 कारोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद बोदरवार से कप्तानगंज को जोड़ने वाले मार्ग की भी चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इस सड़क के चौड़ीकरण होने के बाद क्षेत्र के लोगों का आवागमन बेहतर होने के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी, जिससे क्षेत्र का तेजी से सर्वांगीण विकास होगा।
कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर ट्रैफिक अधिक है। कप्तानगंज को गोरखपुर को जोड़ने के लिए कप्तानगंज से बोदरवार के रास्ते सिधावल चौराहे होते हुए लोग गोरखपुर के लिए निकलते हैं। इसकी दूरी कम होने के चलते गोरखपुर जाने वाले अधिकतर लोग इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। गोरखपुर जनपद का सिधावल चौराहा कुशीनगर जनपद को सीधे तौर पर जोड़ता है।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर से सिधावल चौराहा तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, लेकिन सिधावल से कुशीनगर के बोदरवार तक करीब 10 किलोमीटर सड़क की चौड़ाई अभी सात मीटर है। इसके चलते इस मार्ग पर हर दिन सुबह से लेकर देर रात तक वाहनों का दबाव अधिक रहता है, जिससे हर दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं तो होती ही थीं लोग बेवजह जाम में फंस कर परेशान होते हैं।
इस समस्या को देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने सांसद विजय कुमार दुबे और रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ से कई बार मिलकर इस सड़क का चौड़ीकरण कराने मांग की। जिला प्रशासन ने सड़क के चौड़ीकरण कराने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कप्तानगंज के लिए भी बढ़ेगी आवागमन की सुविधा
कप्तानगंज से सिधावल चौराहे की दूरी 19 किलोमीटर है। सड़क की चौड़ाई अभी केवल सात मीटर है। इस रास्ते वाहनों की अधिक होता है। इससे जाम की समस्या से लोग परेशान रहते है। इसको देखते हुए करीब 19 किलोमीटर सड़क का करीब 10 किलोमीटर पर चौड़ीकरण कार्य कराया जाएगा। इसकी चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर कर दी जाएगी। जनप्रतिनिधयों की पहल पर इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर दस मीटर करने के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।