{"_id":"6afe006074f1e8a7fd00d4df","slug":"24-health-workers-found-absent-during-cmos-inspection-one-days-salary-to-be-deducted-kushinagar-news-c-205-1-ksh1025-172546-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीएमओ के निरीक्षण में 24 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, कटेगा एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीएमओ के निरीक्षण में 24 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, कटेगा एक दिन का वेतन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नेबुआ नौरंगिया में बुधवार सुबह करीब 10 बजे सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 42 कर्मचारियों में से 24 अनुपस्थित थे। कर्मचारियों की इस लापरवाही पर सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने और नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। कोटवा बाजार स्थित सीएचसी के निरीक्षण के दौरान नियमित सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। यहां तैनात 19 नियमित कर्मचारियों में से 11 अनुपस्थित थे। वहीं, संविदा पर कार्यरत 23 कर्मचारियों में से 13 ड्यूटी से गायब मिले। इस दौरान अस्पताल में केवल एक चिकित्सक डॉ. सीमांत वर्मा ही मरीजों का उपचार करते मिले।
सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाएं बिखरी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और उन्हें व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रसव कक्ष और ओपीडी का भी जायजा लिया। साथ ही मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर जानकारी ली कि उन्हें बाहर की दवाएं या जांच तो नहीं लिखी जा रही हैं।
सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। साथ ही, सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।