{"_id":"6845e07aec8483ea6308423f","slug":"the-body-was-not-identified-even-on-the-third-day-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-139157-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीसरे दिन भी नहीं हुई शव की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीसरे दिन भी नहीं हुई शव की शिनाख्त
Mon, 09 Jun 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली नगर में हाईवे के किनारे झाड़ियों में मिले शव की तीसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई। इसकी वजह से पुलिस के सामने हत्यारों तक पहुंचने की चुनौती बनी हुई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति आसपास का क्षेत्र का नहीं होगा यही वजह है कि पुलिस के काफी मशक्कत के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली में चकनीलकंठ बुद्ध में मझना नाला पुल से दक्षिण तरफ झाड़ियों में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला था। उसक गले में चाकू से वार के कई निशान थे और चाकू गले में ही फंसा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
दो दिन की मशक्कत के बाद भी पुलिस को अभी शव की पहचान करने में सफलता नहीं मिल पाई है। इसकी वजह से पुलिस हत्यारे की तरफ कदम नहीं बढ़ा पा रही है। बगैर शो की पहचान हुई हत्या की इस गुत्थी को सुलझाना नामुमकिन लग रहा है।
पुलिस दूसरे जिलों में भी शव की फोटो भेज कर और वहां दर्ज गुमशुदगी के आधार पर शव की पहचान करने में जी तोड़ मेहनत कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव की अगर पहचान हो जाती तो घटना की कड़ियों को जोड़ने में मदद मिलती और हत्यारों तक पुलिस जल्दी पहुुंच जाती। जिस जगह पर लाश मिली है उसके आसपास हाईवे पर कई ढाबे व दुकान है। देर रात तक बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस उन जगहों पर भी अपनी नजर लगाए हुए हैं। कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए टीम लगी है।