{"_id":"6a7aab303dd61687320118d3","slug":"the-blood-stained-body-of-a-ration-dealer-s-son-was-found-outside-his-house-in-kasya-kushinagar-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कसया में कोटेदार के बेटे की हत्या, घर के बाहर खून से सनी मिली लाश- ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कसया में कोटेदार के बेटे की हत्या, घर के बाहर खून से सनी मिली लाश- ग्रामीणों का हंगामा
Tue, 11 Aug 2026 10:25 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
मृतक कोटेदार पुत्र की फाइल फोटो और मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कसया थाना क्षेत्र के चुरामन छपरा गांव में कोटेदार के 20 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार चुरामन छपरा निवासी मोहित मद्धेशिया सोमवार रात गांव के बाहर बने अपने मकान पर सो रहा था। मंगलवार सुबह लोगों ने मकान के सामने सड़क पर उसका खून से सना शव देखा।
सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और लोगों से बात कर शव कब्जे में लेने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पड़ोस के टोले से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के पिता पेशे से कोटेदार हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन