फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The blame for the defeat will fall on Kharge: Shah

हार का ठीकरा खरगे पर फूटेगा : शाह

Tue, 28 May 2024 05:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
The blame for the defeat will fall on Kharge: Shah
पडरौना उदित नारायण डिग्री कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह।
पडरौना(कुशीनगर)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छह चरणों के चुनाव में बाद कांग्रेस और सपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा इस बार 400 सीटें पार करने जा रही है। राहुल बाबा 40 सीटें पार नहीं कर पाएंगे और अखिलेश बाबू को चार सीट भी नहीं मिलने वाली। चुनाव बाद ये लोग हार की वजह ईवीएम को बताएंगे। वहीं, कांग्रेस की हार का ठीकरा इस बार भाई-बहन पर नहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर फोड़ा जाएगा और उनकी छुट्टी हो जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को पडरौना के उदित नरायन स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक छुट्टी मनाने इटली तो दूसरे वाले आस्ट्रेलिया चले जाते हैं। पीएम मोदी ने इन 10 वर्षों में कभी छुट्टी नहीं ली। वह सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। कहा कि झूठ के आधार पर जीने वाले गठबंधन के लोगों ने कहा था कि वे पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित वर्ग का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को दे देंगे। इस पर कोलकाता हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए ऐसा करने से रोक दिया है। नरेंद्र मोदी जब तक हैं, तब तक आरक्षण पर कोई हाथ नहीं लगा सकता। घमंडिया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री तक चेहरा नहीं है। जनता ने मन बना लिया है कि तीसरी बार मोदी सरकार को लाना है। चुटीले अंदाज में कहा कि चार जून को परिणाम आने के बाद राहुल बाबा मीडिया से बोलेंगे कि ईवीएम में गड़बड़ी से भाजपा जीत गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed