फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The benefit of the scheme is getting till the characters: Sangeeta

कसया में भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित

Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
The benefit of the scheme is getting till the characters: Sangeeta
पात्रों तक मिल रहा योजना का लाभ: संगीता
विज्ञापन

कुशीनगर का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। भाजपा विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन बुधवार को हुआ। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री व चौरी-चौरा विधायक संगीता यादव भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन पात्रता के आधार पर बिना भेदभाव के सभी को मिला है। पेंशन, किसान सम्मान निधि, मजदूर वर्ग को प्रोत्साहन राशि सीधे खातों में पहुंची है। समाज में बदलाव आया है। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास लेकर चल रही है। जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, अधिवक्ता अंबरीष चौबे, डॉ ज्ञान प्रकाश राय, डॉ. नित्यानंद श्रीवास्तव, अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ श्रीवास्तव, उमेश गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व शुभारंभ डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। अंत में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकारनाथ पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, अमरचंद जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, रुपम सिंह, नूतन दुबे, वंदना ठाकुर, डॉ. गिरीश सिंह बघेल, डॉ. आरएस यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed