फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The audience was moved by the Krishna-Sudama episode.

Kushinagar News: कृष्ण-सुदामा प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता

Wed, 01 Oct 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The audience was moved by the Krishna-Sudama episode.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुकरौली। क्षेत्र के पिपरा लालमन में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा वाचक ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई। कथा वाचक आचार्य अभियेंद्र गर्गाचार्य ने कहा कि सुदामा जितेंद्रिय एवं भगवान कृष्ण के परम मित्र थे। भिक्षा मांगकर परिवार का पालन पोषण करते थे। गरीबी के बावजूद भी हमेशा भगवान के ध्यान में मग्न रहते थे। पत्नी सुशीला के कहने पर वे द्वारिकाधीश के यहां गए। उनके आने की सूचना मिलते ही मित्र कृष्ण नंगे पैर दौड़कर दरवाजे तक पहुंचे और अपने मित्र को गले से लगा लिया।

उन्होंने कहा कि जब-जब भक्तों पर विपदा आई है, प्रभु उनका तारण करने जरूर आए हैं। उन्होंने कहा कि शुकदेव ने राजा परीक्षित को सात दिन तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई, जिससे उनके मन से मृत्यु का भय निकल गया। तक्षक नाग आता है, राजा परीक्षित को डस लेता है। राजा परीक्षित कथा श्रवण करने के कारण भगवान के परमधाम को पहुंचते है। इस दौरान वीरेंद्र मिश्र, अशोक कुमार, पुनीत, राकेश मिश्रा, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed