फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The applicant, who was upset till late night in the e-Lottery

ई- लाटरी में देर रात तक परेशान रहे आवेदक

Fri, 09 Mar 2018 12:24 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 09 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
The applicant, who was upset till late night in the e-Lottery
मौजूद लोग। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। जिले में शराब की दुकानों के लिए पहली बार शुरू हुई ई-टेंडरिंग की व्यवस्था में सिर मुड़ाते ही ओले पड़ने वाली कहावत चरितार्थ हुई। सुबह दस बजे से कलेक्ट्रेट के बाहर ई-टेंडरिंग के लिए खड़े आवेदक, संबंधित ठेकेदार, उनके समर्थक और सुरक्षा में लगे जवान परेशान रहे, क्योंकि रात आठ बजे तक भी ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


वित्तीयवर्ष 2018-19में देसी व विदेशी शराब, बीयर और मॉडल शॉप की कुल 344 दुकानों के लिए ई-टेंडरिंग की जानी है। शराब की इन 344 दुकानों में पडरौना, कसया, हाटा, तमकुहीराज, कप्तानगंज और खड्डा तहसील क्षेत्र से देसी शराब की 196, विदेसी शराब की 78, बीयर की 64 और मॉडल शॉप की 06 दुकानों के लिए जिले भर से शराब के ठेकेदारों से आवेदन मांगे गए थे। 1100 से अधिक ठेकेदारों ने इसके लिए आवेदन किया था। बृहस्पतिवार को टेंडर खोला जाना था। इसके लिए सुबह से ही कलेक्ट्रेट के चारो तरफ काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। यहां तक कि इस कार्य के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में अवकाश भी घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


जिले भर से आवेदक और उनके समर्थक कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्र हुए थे, लेकिन एक ही दिन प्रदेश भर की निविदाएं एक साथ खोले जाने की वजह से सर्जर जाम हो गया। इस वजह से ई-टेंडरिंग से संबंधित वेबसाइट पूरे दिन नहीं खुली। रात में आठ बजे तक सभी ठेकेदार, उनके समर्थक इसके ठीक होने का इंतजार करते रहे। इसी तरह सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान भी दिन भर कलेक्ट्रेट के बाहर पहरा देते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-टेंडरिंग से पहले शराब के लिए आवेदन करने वाले लोग पहले हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने में परेशान हुए तो बृहस्पतिवार को निविदा खुलने में आ रही दिक्कतों से उन्हें देर रात तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed