फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The appearance of Sidhawal road will be transformed; seven crore rupees will be spent.

Kushinagar News: सिधावल मार्ग की बदलेगी सूरत, खर्च होंगे सात करोड़

Sat, 20 Dec 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The appearance of Sidhawal road will be transformed; seven crore rupees will be spent.
सिधावल जाने वाली सड़क। संवाद
कप्तानगंज। क्षेत्र के सिधावल चौराहे से गोरखपुर जिले के बैलो गांव करीब 3.45 किलोमीटर लंबी सड़क के नए सिरे से निर्माण की मंजूरी मिल गई है। इस सड़क के कायाकल्प पर 7.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके निर्माण से कुशीनगर के लोगों को महराजगंज व गोरखपुर जाने में सहूलियत होगी। क्षेत्र के लोग इस सड़क की काफी समय से निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। कुशीनगर जनपद के अंतिम छोर पर बसे सिधावाल चोराहै से गोरखपुर जिले के बैलो गांव होते हुए सड़क भटहट बाजार तक जाती है। बैलो तक करीब 3.45 किलोमीटर सड़क समय पर मरम्मत के अभाव में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बैलो के आगे गोरखपुर जिले में पड़ने वाली यह सड़क पहले ही बनकर तैयार हो चुकी है। कुशीनगर की सीमा में इस सड़क का निर्माण नहीं होने से लोग इस रास्ते आवागमन करने से कतराते हैं।
विज्ञापन

इस सड़क की मरम्मत के लिए क्षेत्रीय लोग कई बार सांसद और विधायक से मिलकर इसको बनवाने के लिए मांग भी कर चुके थे। लोगों का कहना है कि इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में परेशानी होने के साथ हर दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का भी सामना करना पड़ता है। अब इस सड़क के नए सिरे से निर्माण की अनुमति मिलने से क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता है। इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को गोरखपुर के अलावा महराजगंज आने-जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी सड़क
कप्तानगंज। सिधावल-बैलो सड़क पर कप्तानगंज ब्लाॅक के होलिया, होलिया परतावल, लखिमा, मतगोवा, सोहरवना, पकड़ी आदि गांव के लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण सड़क है। कुशीनगर के अलावा गोरखपुर के लोग भटहट बाजार में लगने वाली बाजार को लेकर व्यापारी और लोग बाजार करने के उद्देश्य से जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed