{"_id":"67d9bc88128d73837b024c7e","slug":"the-ancient-shiva-temple-will-be-renovated-rs-169-crore-will-be-spent-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-133972-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्राचीन शिव मंदिर का होगा कायाकल्प, खर्च होंगे 1.69 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्राचीन शिव मंदिर का होगा कायाकल्प, खर्च होंगे 1.69 करोड़
Wed, 19 Mar 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
हाटा। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही बंदन योजना के तहत हाटा विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर शासन ने नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड सरोजनी नगर के मोतीपाकड़ स्थित प्रचीन शिवमंदिर के सौदर्यीकरण हेतु एक करोड़ 69 लाख 35 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। विधायक ने अपने प्रस्ताव में कहा शासन को अवगत कराया था कि नगर पालिका के वार्ड संख्या 16 सरोजनी नगर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का क्षेत्र में काफी महत्व है। आसपास के क्षेत्र के लोगों में इस मंदिर को लेकर काफी आस्था है, लेकिन काफी पुराना मंदिर होने की वजह से इस मंदिर के कायाकल्प करने की जरूरत है। शासन ने विधायक का प्रस्ताव स्वीकार करते हुए मंदिर परिसर में एक हाल, सीसी पथवे, प्रकाश, संपर्क मार्ग आदि के निर्माण और सुंदरीकरण के लिए धन स्वीकृति कर लिया है। इस पर विधायक ने मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री के प्रति आभार जताया है।
शिवमहिमा कथा 21 से
हाटा। नगर के पिपराइच तिराहा स्थित एक निजी मैरेज हाल में 21 मार्च से 23 मार्च 2025 तक शिवमहिमा कथा का आयोजन शंकर सेना गोरखपुर मंडल द्वारा किया जायेगा। जिसमें करौली शंकर महादेव हरिद्वार का आगमन भी होगा। उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र व जिलाध्यक्ष राजेश मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दी। बताया कि प्रात: आठ बजे से पार्थिव शिवलिंग महाभिषेक तथा रात आठ बजे से 11 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा।