फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The aim of Nipun Bharat is to develop students holistically.

Kushinagar News: विद्यार्थियों में समग्र विकास करना है निपुण भारत का उद्देश्य

Fri, 20 Sep 2024 06:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Sep 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
The aim of Nipun Bharat is to develop students holistically.
दुदही/लक्ष्मीगंज। दुदही बीआरसी सभागार में बृहस्पतिवार को निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में मिली जानकारी से विद्यार्थियों को निपुण बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. प्रभात चंद राय ने कहा कि निपुण भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025-26 तक तीन से आठ वर्ष की आयु तक सभी बच्चों का समग्र विकास करना, उन्हें बुनियादी शिक्षा प्रदान करना और भाषा के साथ गणितीय गणना में दक्षता हासिल करना है। इसलिए प्रशिक्षण में मिली जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाकर उन्हें दक्ष बनाएं। इसके पूर्व राजेश प्रसाद, रामेश्वर यादव, अनिल सिंह, देवेंद्र पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, विनोद प्रसाद आदि ने कई जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान चंद्रजीत यादव, राहुल उपाध्यक्ष, गोविंद प्रसाद, मनोज राय, सुग्रीव यादव, मीना सिंह, प्रतिभा मणि त्रिपाठी, गिरिजेश प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार गुप्ता, शमशेद अहमद, अमर चौहान, सिकंदर निषाद, हर्षवर्धन शाही, राजेश कुमार सिंह, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रामकोला बीआरसी परिसर में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन बीईओ राजेश कुमार ने शिक्षकों को भाषाई स्तर पर चित्रचार्ट, शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) रोचक बिग बुक, हाथों से बनाए गए सामग्री आदि का प्रयोग कर कक्षा में शिक्षण को और रोचक बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान दिनेश कुमार चौबे, योगेंद्र शुक्ल, लाल प्रताप सिंह, त्रिलोकी प्रसाद, अजय कुमार विश्वकर्मा, शराफत अली, सुनील कुमार यादव, उपेंद्र कुमार सिंह, रूपेश कुमार मिश्रा, कोमल राय, आशुतोष राय, राजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed