फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The aim of NCC is to make good citizens: Brigadier Deependra Rawat

एनसीसी का मकसद अच्छा नागरिक बनाना : ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत

Tue, 05 Sep 2023 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Sep 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
The aim of NCC is to make good citizens: Brigadier Deependra Rawat
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में चल रहे एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन सोमवार को ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत ने निरीक्षण किया। उन्होंने फ्लैग एरिया व मेस में खान-पान की व्यवस्था का जायजा लिया। शिविर में मौजूद एएनओ व पीआई स्टाॅफ से मुलाकात कर उनसे जानकारी हासिल की। कहा कि एनसीसी का मकसद अच्छा नागरिक बनाना है।
विज्ञापन


बिग्रेडियर दीपेंद्र रावत ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य अच्छा नागरिक बनाना है। शिविर में कुशीनगर व महराजगंज के करीब 500 कैडेटों को डिजास्टर मैनेजमेंट (आपदा प्रबंधन), अनुशासन, फायरिंग, फर्स्ट एड, बाधा कंपटीशन, परेड, ड्रिल, हथियारों के खोलने व जोड़ने सहित अन्य विशेष क्षेत्रों की ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने कहा कि एएनओ और पीआई स्टाफ के बीच कंपटीशन हुआ। उन्होंने कहा कि एनसीसी योग्य नागरिक बनाने के उद्देश्य से कार्य करती है। इसलिए शिविर में अनुशासन, एकता और समर्पण का संदेश दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने 50 यूपी बटालियन एनसीसी पडरौना के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयंत चटोपाध्याय व शिविर के प्रशासनिक आफिसर लेफ्टिनेंट जनरल वी.कृष्ण को बेहतर ढंग से शिविर संचालन करने पर बधाई दी। इसके पूर्व एनसीसी कैडेटों ने ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। शिविर में असिस्टेंट एनसीसी आफिसर व परमानेंट इंस्ट्रक्टरों के बीच प्रतियोगिता हुई। इस दौरान एएनओ लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र, लेफ्टिनेंट डाॅ. उमाशंकर त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट केएन मिश्र, सूबेदार प्रशांत सिंह, सुरेश कुमार, लखविंदर सिंह, हवलदार हरप्रीत सिंह, सूर्य कुंवर, राजकुमार, मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed