फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The accused of molesting the girl student was released from the police station

छात्रा से छेड़खानी का आरोपी थाने से छूटा

Tue, 06 Sep 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The accused of molesting the girl student was released from the police station
छात्रा से छेड़खानी का आरोपी थाने से छूटा
विज्ञापन

पिपरा बाजार (कुशीनगर)। रामकोला क्षेत्र में छात्रा पर ब्लेड से हमला करने के मामले में आरोपी पर कार्रवाई पूरी हो पाती, उसके पहले नेबुआ नौरंगिया में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आ गया। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के साथ फोटोग्राफर ने छेड़छाड़ की। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के उसे थाने से छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की छानबीन की जा रही है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। सोमवार को वह कॉलेज गई थी। कॉलेज के पास ही स्टूडियो पर वह फोटो खिंचवाने गई। छात्रा का आरोप है कि फोटोग्राफर बार-बार उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था। छात्रा ने नंबर देने से मना करते हुए फोटो खींचने की बात कही। वह छात्रा को स्टूडियो के कमरे में ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि स्टूडियो में उसने छात्रा के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हुए अपशब्द कहे। फोटोग्राफर की इस हरकत के बाद छात्रा स्टूडियो से बाहर निकली और शोर मचाने लगी। इससे आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फोटोग्राफर को पकड़कर पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन देर शाम पुलिस ने उसे थाने से छोड़ दिया। मंगलवार को आरोपी को छोड़ने की सूचना पर लोगों ने नाराजगी जताई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एंटी रोमियो दस्ता पर उठ रहा सवाल
छात्राओं के साथ बदसलूकी की घटनाओं से एंटी रोमियो दस्ता पर सवाल उठ रहा है। तीन सितंबर की सुबह रामकोला क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा पर मनचले ने ब्लेड से हमला करके घायल कर दिया था। इस मामले में आरोपी की धरपकड़ हो पाती, उसके पहले नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में छात्रा के साथ बदसलूकी का मामला सामने आ गया। कहने के लिए स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का एंटी रोमिया दस्ता पेट्रोलिंग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed