फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The accused of converting were handed over to the police

धर्मांतरण कराने के आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Wed, 18 Aug 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The accused of converting were handed over to the police
धर्मांतरण कराने के आरोपी को पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के खुदरा अहिरौली गांव के नौका टोले का मामला
युवक पर है ग्रामीणों को बरगलाकर धर्मांतरण का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली के नौका टोले में बिहार से आए एक युवक की मौजूदगी को लेकर ग्रामीण भड़क गए। उनका आरोप था कि युवक भोले-भाले ग्रामीणों को बरगलाकर उनका धर्मांतरण कर रहा है। जिस घर में वह बुधवार को आया था, वहां आए दिन ईसाई धर्म के मुताबिक पूजा की जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है।
बताया जा रहा है कि बिहार के गोपालगंज जिले के एक व्यक्ति की बहन का विवाह इसी गांव में हुआ है। आरोप है कि वह पांच वर्ष से इस गांव में आता-जाता है। पहले अपने बहनोई को मुंबई ले गया और उसका धर्म परिवर्तन कराया। तब से परिवार के लोग ईसाई धर्म में आस्था रखते हैं। आरोप है कि वह लोगों को ईसाई धर्म के प्रति जोड़ने की कोशिश करता है। बुधवार को ग्रामीणों ने उसे देखा तो पुलिस बुला लिया और उसे सौंप दिया। तलाशी लेने पर एक बाइबिल पुस्तक, पहनने वाला क्रास व ईसाई धर्म से जुड़े कुछ दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस आरोपित को लेकर थाने चली गई। इस दौरान गांव के रुदल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मनीष, संजय, गोरख राय, कमलेश्वर राय, संतोष गुप्ता, संदीप गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, संजय पासवान, अशोक पटेल, रमेश गोंड आदि ग्रामीण मौजूद थे। तुर्कपट्टी थाने के एसओ आनंद कुमार गुप्त ने बताया कि उस व्यक्ति के खिलाफ अभी तक किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी है। उस परिवार के लोग ईसाई धर्म के प्रति श्रद्धा रखते हैं, लेकिन पूछताछ या जांच पड़ताल में धर्म परिवर्तन कराने जैसी कोई बात अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के वांछित को जेल भेजा
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। सोहंग गांव के निवासी मोहन सिंह की कई दिनों से पुलिस को तलाश थी। मधुरिया चौकी इंचार्ज ने जोकवा बाजार चौराहे से उसे गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed