{"_id":"61b2444242eedb203d5b3da1","slug":"the-accommodation-is-not-complete-there-is-no-toilet-no-arrangement-for-cleaning-kushinagar-news-gkp419318335","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास पूरे हुए न शौचालय, सफाई का भी इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास पूरे हुए न शौचालय, सफाई का भी इंतजाम नहीं
विज्ञापन
पडरौना नगर के परसौनी कला गांव में क्षतिग्रस्त हेंडपंप।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास पूरे हुए न शौचालय, सफाई का भी इंतजाम नहीं
पडरौना नगरपालिका में शामिल परसौनी कला में समस्याएं बरकरार
हैंडपंप खराब, शुद्ध पानी के लिए परेशान होते हैं लोग
सड़क भी क्षतिग्रस्त, जिम्मेदार नहीं देते ध्यान
पडरौना। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल परसौनी कला में भी शहरी क्षेत्र की सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं। ग्राम पंचायतों के समय जिन प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण शुरू हुआ था, वह अधूरे पड़े हैं। शौचालय भी अपूर्ण हैं। सफाई कर्मचारी केवल मुख्य नाली की सफाई कर चले जाते हैं। मोहल्ले की नालियों की सफाई नहीं होती। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। सड़कों की हालत ठीक नहीं है। ऐसी दशा में नगरीय क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद लोग पुरानी समस्याओं में उलझे हुए हैं।
मोहल्लेवासियों के मुताबिक परसौनी कला गांव नगर पालिका में करीब दो साल पहले शामिल हो गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी शहरी क्षेत्र में शामिल होने पर सफाई, शुद्ध पेयजल, शौचालय, आवास सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा, लेकिन समस्याएं जस की तस हैं। यहां की रहने वाली रमावती देवी ने कहा कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री आवास मिला था। दो किस्त ही रकम मिली है। तीसरी किस्त अब तक नहीं आई। इस वजह से आवास अधूरा है।
नियमित सफाई न होने से इस मोहल्ले की नालियां गंदगी से पटी हुई हैं। इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसी तरह अन्य समस्याएं भी दूर नहीं हुई हैं। मोहल्लेवासियों ने बताया कि सिर्फ कहने के लिए शहर है, सुविधाएं न के बराबर हैं।
विज्ञापन
मोहल्लेवासी बोले- सड़क, नाली क्षतिग्रस्त होने से परेशानी
परसौनी कला निवासी बिरन यादव ने कहा कि यहां हैंडपंप खराब है। पेयजल आपूर्ति का संकट है, लेकिन इसे ठीक कराने की व्यवस्था नहीं हो रही है। प्रेम मद्घेशिया ने कहा कि शुद्ध पेयजल के लिए लगाए गए हैंडपंप बेकार हो गए हैं। इनकी मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अशोक गुप्ता का कहना है कि सफाईकर्मी मुख्य सड़क की नाली की सफाई तो कर देता हैं, लेकिन मोहल्ले में सफाई नहीं करते। इससे नालियों का पानी निकल नहीं पाता है। अमरजीत कुमार यादव ने कहा कि मोहल्ले में आने वाली इंटरलॉकिंग सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।
‘सुविधाएं कराई जाएंगी मुहैया’
पडरौना नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल का कहना है कि सीमा विस्तार के बाद नगरपालिका में शामिल गांवों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए नगरपालिका प्रशासन दृढ़ संकल्पित हैं। बजट प्राप्त होते ही जरुरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।