{"_id":"649733f42544278ac90a3036","slug":"thana-samadhan-diwas-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-523-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब : विरोधी मकान नहीं बनने दे रहे हैं, कुछ करिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब : विरोधी मकान नहीं बनने दे रहे हैं, कुछ करिए
Sat, 24 Jun 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
पडरौना थाना समाधान दिवस में फरियाद सुनते सदर कोतवाल राजप्रकाश सिंह।संवाद
डीएम और एसपी ने कसया थाना परिसर में सुनी लोगों की फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शनिवार को जिले के सभी थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। एसपी और डीएम कसया थाना परिसर में लोगों की शिकायतें सुनीं। वहां कुल 21 मामले दर्ज हुए, जिसमें से पांच मामलों का तत्काल निस्तारण कर शेष मामलों को संबंधित विभाग में भेज दिया गया।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार सुबह करीब 11 बजे लोगों की शिकायत सुनने डीएम रमेश रंजन और एसपी धवल जायसवाल से पिपरा निवासी रामनगीना कुशवाहा ने कहा कि साहब हिस्सा बटवारा का मामला है। वर्ष 2012 से कोर्ट और थाने का चक्कर लगा रहा हूं। विरोधी मेरा मकान नहीं बनने दे रहे हैं। इस पर डीएम ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि लोगों की शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारी और कर्मचारी टीम बनाकर मौके पर जाएं। एसपी ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। थाना समाधान दिवस में राजस्व 12 और पुलिस के नौ मामले दर्ज हुए, जिसमें राजस्व के एक पुलिस से संबंधित चार मामले मौके पर निस्तारित किए गए।
इस दौरान एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता, एसएचओ डाॅ. अशुतोष तिवारी, अरविंद पति, नीलेश रंजन आदि मौजूद रहे।
तरयासुजान थाना परिसर में एसएसआई श्याम लाल निषाद की मौजूदगी में लोगों की शिकायतें सुनीं गई। इसमें कुल तीन शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें से एक का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसआई महेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज थाना परिसर में तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी और प्रभारी एसओ राकेश रोशन सिंह की मौजूदगी में लोगों की शिकायतें सुनीं गई। इसमें कुल 12 मामले दर्ज हुए, जिसमें से तीन मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान विश्वजीत राय, चंदन कुमार, मारकंडेय गुप्ता, आशुतोष कुमार, राहुल दीक्षित, उमेश शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तमकुहीराज थाना परिसर में एसएचओ नीरज कुमार राय की मौजूदगी में लोगों की शिकायतें सुनीं गई। एसओ के सामने शिकायत लेकर पहुंचे सरेया खुर्द निवासी सुदर्शन प्रसाद ने बताया कि आबादी की जमीन में विपक्षी घर नहीं बनाने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर उनका परिवार बीते कई वर्ष से काबिज है। उन्हें एसएचओ ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएचओ ने बताया कि थाना समाधान दिवस में कुल चार मामले दर्ज हुए। इसमें से दो का निस्तारित किया गया। राजस्व से जु्ड़े दो मामले संबंधित अधिकारी को भेज दिया गया है।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार खड्डा थाना परिसर में नायब तहसीलदार रवि यादव और प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा की देखरेख में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 10 मामले आए, जिसमें से सात मामले निस्तारित हुए। इसी तरह हनुमानगंज थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई अनुराग शर्मा की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें कुल नौ मामले दर्ज हुए, जिसमें से सात मामलों को निस्तारित कराया गया।
रामकोला प्रतिनिधि के अुनसार थाना परिसर में कप्तानगंज एसडीएम व्यास नारायन उमराव की मौजूदगी में लोगों की शिकायतें सुनीं गई। इसमें कुल 28 लोगों ने जमीन से जुड़ी शिकायतें की। इस पर एसडीएम ने क्षेत्र के लेखपाल और कांनुनगो को टीम गठित कर समाधान कराने की आदेश दिया।
इस दौरान एसओ अखिलेश कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अमरीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।