फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   TET candidates will be able to travel in roadways bus for free

टीईटी के अभ्यर्थी मुफ्त में कर सकेंगे रोडवेज बस में यात्रा

Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
TET candidates will be able to travel in roadways bus for free
टीईटी के अभ्यर्थी मुफ्त में कर सकेंगे रोडवेज बस में यात्रा
विज्ञापन

23 जनवरी को जिले के 15 केंद्रों पर होनी है शिक्षक पात्रता परीक्षा
पडरौना। परिवहन निगम शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगा। यह सुविधा 21 जनवरी की रात 12 बजे से 24 की रात तक प्रदान की जाएगी। इसके लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। जिले के 15 केंद्रों पर करीब 16 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने हैं।
परीक्षा की सुचिता के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में दस हजार से अधिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर की परीक्षा में छह हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने हैं। अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शासन ने प्रदेश के सभी एआरएम और आरएम समेत अन्य जिम्मेदारों को पत्र जारी कर दिया गया है। 28 नवंबर को जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने के चलते शासन के निर्देश पर परीक्षा को निरस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन

परिचालक को देनी होगी प्रवेशपत्र की छाया प्रति
शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए रोडवेज की बसों से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति परिचालक को देनी होगी। उन्हें प्रवेशपत्र पर यात्रा का प्रारंभिक स्थान से अंतिम स्टेशन का नाम लिखकर परिचालक को देना होगा, जैसे यदि किसी अभ्यर्थी को पडरौना से गोरखपुर तक जाना है तो प्रवेशपत्र की छायाप्रति पर पडरौना से गोरखपुर तक यात्रा पूरी की लिखकर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा में होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। इस संबंध में शासन की तरफ से पत्र मिला है। इसके अनुपालन के लिए डिपो के परिचालकों के अलावा अन्य संबंधित को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं।
बिंदू प्रसाद, एआरएम कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed