{"_id":"67477f38e5f9fe26b50ae314","slug":"tender-will-be-conducted-in-gram-panchayats-through-gem-portal-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-127175-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ग्राम पंचायतों में जेम पोर्टल से कराया जाएगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ग्राम पंचायतों में जेम पोर्टल से कराया जाएगा टेंडर
Thu, 28 Nov 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। ग्राम पंचायतें में भी जेम पोर्टल से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डीपीआरओ ने सभी बीडीओ के माध्यम से वीडीओ को पत्र लिखा है। हालांकि, अब तक किसी गांव का पंजीकरण शुरू नहीं हो सका है।
अब तक सिर्फ नगर निकाय और अन्य सरकारी विभागों में जेम पोर्टल से खरीदारी होती है। अब ग्राम पंचायतों में होने वाली खरीदारी में धांधली रोकने के लिए पंचायती राज विभाग ने पहल की है। इससे ग्राम पंचायतों में होने वाली खरीदारी और विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी। शासन ने सभी सभी ग्राम पंचायतों का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। सभी ग्राम पंचायतों का जेम पोर्टल पर पंजीकरण होने के बाद से ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। पंजीकरण में तकनीकी खामियाें के चलते अब तक किसी ग्राम पंचायत ने पंजीकरण शुरू नहीं किया है। खामियों को दूर करने की कार्रवाई विभागीय स्तर पर चल रही है।
डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पंचायतों को शासन के निर्देशों को अवगत करा दिया गया है। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन के निर्देशों के अनुसार जेम पोर्टल से टेंडर की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। तकनीकी खामियों को दूर करने की कार्रवाई चल रही है।