फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ten families are compelled to go home through a knee-filled watery road

घुटने भर पानी भरे रास्ते से घर आने-जाने को विवश हैं दस परिवार

Tue, 03 Aug 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ten families are compelled to go home through a knee-filled watery road
चीनी ​​मल से सटे नौका टोला से होकर बकुलहां जाने वाला सड़क पर भरा पानी राहगीर। - फोटो : KUSHINAGAR
घुटने भर पानी भरे रास्ते से घर आने-जाने को विवश हैं दस परिवार
विज्ञापन

पडरौना। नगर के चीनी मिल पड़ाव से बकुलहां जाने वाली सड़क की हालत बदतर हो गई है। जलनिकासी की सुविधा और व्यवस्थित सड़क नहीं होने से यहां बसे दस परिवारों के लोग घुटने भर पानी और कीचड़ से होकर घर जाने के लिए विवश हैैं। चार से पांच माह तक इस सड़क पर जलभराव और कीचड़ रहने से लोगों को दुर्घटना के अलावा जलजनित बीमारियां की आशंका सताती है।
पडरौना चीनी मिल के पड़ाव से पश्चिम की तरफ एक सड़क बकुलहां गांव की तरफ से जाती है। इस सड़क के किनारे करीब दस लोग घर बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। इस रास्ते बाजार नजदीक होने के चलते बकुलहां गांव के लोग भी इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। हर साल बरसात के दिनों में इस सड़क की हालत बिगड़ जाती है। बरसात होने के बाद सड़क पर घुटने भर पानी लग जाता है।
विज्ञापन

यहां के हेमंत विश्वकर्मा ने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद भी लगा रहता है। ध्रुप सिंह ने बताया कि सड़क पर बारिश का पानी और कीचड़ रहने से इस रास्ते पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग इसमें गिरकर घायल हो जाते हैं। राजेश शर्मा ने बताया कि हर समय सड़क पर जलभराव होने से इधर बसे लोगों को न केवल आने-जाने में परेशानी होती है, बल्कि जलजनित बीमारियां की आशंका सताती रहती है। सत्तार अंसारी ने बताया कि सड़क बनाने और जलनिकासी की व्यवस्था कराने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से मांग की गई। अधिकारी आश्वासन देते हैं, लेकिन समस्या से निजात दिलाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल के पड़ाव से बकुलहां गांव जाने वाली सड़क और यहां नाली निर्माण के लिए कार्ययोजना बना ली गई है। धन स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य करा दिया जाएगा।
एएन सिंह, ईओ, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed