{"_id":"5fc0ecfe8ebc3e9bf00e1e84","slug":"tempo-pickup-colided-6-injured-kushinagar-news-gkp3746996182","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो और पिकअप की टक्कर में छह घायल, घायलों में एक ही परिवार के पांच लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो और पिकअप की टक्कर में छह घायल, घायलों में एक ही परिवार के पांच लोग
विज्ञापन

तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के भटवलिया गांव के सामने शुक्रवार को सवारियां लेकर जा रहे टेंपो और पिकअप की टक्कर में टेंपो चालक और एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी तमकुही ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार की दोपहर में तरयासुजान थाना क्षेत्र के परसौन गांव निवासी सविता देवी (35), रीना देवी (45), प्रीतम कुमारी (10), जूही (20) व नेहा (11) एक टेंपो से सेवरही कस्बे की तरफ आ रहे थे। तमकुही-सेवरही मार्ग पर भटवलिया गांव के पास सामने से आए पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक इरफान अंसारी (22) तथा उसमें बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनील कुमार सिंह ने घायलों को सीएचसी तमकुही पहुंचाया। घटना के बाद पिकअप चालक अपनी गाड़ी छोड़कर भाग निकला। डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।