{"_id":"657cb1c7890ae0f5240fa4f3","slug":"tempo-overturned-on-patheria-turkpatti-road-four-passengers-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9394-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर टेंपो पलटा, चार यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर टेंपो पलटा, चार यात्री घायल
Sat, 16 Dec 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र के पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब चार बजे सवारी लेकर तुर्कपट्टी जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर करमैनी बाजार मोड़ के पास पर पलट गया। इससे टेंपो में सवार चार यात्री घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने सभी लोगों को घर भेज दिया।
पटहेरिया से सवारी लेकर तुर्कपट्टी जा रहा टैंपो चालक पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर करमैनी चौराहे के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गए, जिससे ट्रैंपो सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गया। इस टैंपो में सवार गुड्डी देवी (30) निवासी अमवा थाना कुबेरस्थान, ज्योति देवी (35), पूनम देवी (34) और मुंशी (18) निवासी नौगांवा घायल हो गए। मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी घायलों को घर भेज दिया।