फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tell teenagers and pregnant women how to stay healthy

Kushinagar News: किशोरी और गर्भवतियों को बताए स्वस्थ रहने के तरीके

Wed, 28 Aug 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 Aug 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Tell teenagers and pregnant women how to stay healthy
मंसाछापर। क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पंचायत भवन पर मंगलवार को ऑपरेशन 'मां' का आयोजन हुआ। महिलाओं को मासिक धर्म और होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। शोधार्थी नीति आयोग प्रवीण अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाएं किसी भी बीमारी को छिपाएं नहीं, बल्कि तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मासिक धर्म में साफ सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को मासिक धर्म, प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन तथा स्वास्थ्य सेवाओं व सरकारी योजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन



टीबी रोग से बचाव की दी जानकारी
टेकुआटार। मैना देवी इंटर कॉलेज रामबर बुजुर्ग परिसर में मंगलवार को टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें लोगों को टीबी रोग से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अमरेंद्र कुमार चौबे ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आना, बार-बार बुखार आना, लगातार वजन कम होना, भूख न लगना, रात में पसीना आना आदि टीबी रोग का लक्षण हो सकता है। ऐसे रोग के लक्षण होने पर तत्काल डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं। यदि टीबी रोग की पुष्टि होती है तो उसका इलाज कराएं। कार्यक्रम में इसरार अहमद, निशांत मिश्रा, रिंकी गौतम,अभिप्रिया आदि ने कई जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव, प्रधानाचार्य अमरेंद्र कुमार चौबे, रमेश यादव, अशोक यादव, प्रेमलाल गोंड, दीपक गुप्ता, राहुल पटेल, दिवाकर सिंह, सौम्या चौबे, अर्चना गुप्ता, रामानंद पासवान, अखिलेश पांडेय आमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed