फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tehsildar took possession of the leased land

Kushinagar News: तहसीलदार ने पट्टे की जमीन पर दिलाया कब्जा

Wed, 08 Nov 2023 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar took possession of the leased land
कसया। तहसील आपके द्वार के तहत राजस्व टीम ने मंगलवार को बटेसरा गांव में चौपाल लगाया। इसमें गांव के लोगों की शिकायतें सुनकर उसके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। इसी दौरान कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के सिसई गांव में किरन देवी को मिले आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार कसया नरेंद्र राम ने कहा कि भूमि समेत तहसील से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने वरासत, खतौनी, बंटवारा, भूमि का सीमांकन आदि मामलों की शिकायतें सुनी। इसके निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया। चौपाल में ग्रामीणों ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र की शिकायतें की। उन्होंने कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के सिसई गांव में किरन देवी को मिले आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाया।
विज्ञापन

इस दौरान नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक ब्रिजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल शैलेंद्र कुमार दुबे, हलका लेखपाल अंगध्वज पासवान, राजन मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, कादिर अंसारी, ग्राम प्रधान मोहनलाल गुप्ता, अजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed