फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tehsildar settled 56 cases on the spot

Kushinagar News: तहसीलदार ने मौके पर निपटाए 56 मामले

Tue, 10 Oct 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar settled 56 cases on the spot
- तमकुहीराज तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ गांवों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

तमकुहीराज। तमकुहीराज तहसीलदार चंदन शर्मा ने राजस्व टीम के साथ कई गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान धारा 67(बेदखली) के दाखिल 56 मामलों का निस्तारण किया। सार्वजनिक भूमि पर अवैध रुप से काबिज कब्जेदारों को दो दिनों के अंदर भूमि खाली करने का निर्देश दिया। इसके लिए अवैध कब्जेदारों दो दिन की मोहलत दी। अगर दो दिन के अंदर खाली नहीं हुई तो तहसील प्रशासन पुलिस की मदद से खाली कराएगा और शुल्क भी वसूला जाएगा। निजी भूमि के मामलों में भूमिधरों को तत्काल कब्ज़ा दिलाया गया।

तहसीलदार ने बताया धुरिया कोट में धारा 67 के तहत 13 मामले विचाराधीन थीं। सभी मामलों को मौके पर निस्तारित किया गया। इसमें रास्ते की भूमि को दो दिनों के भीतर खाली कराने का निर्देश दिया गया। रामपुर जमुनिया गांव में 16 मामले धारा 67 के तहत विचाराधीन थीं। उनका मौके पर निस्तारण किया गया। इस गांव में रास्ते की भूमि को दो दिनों के भीतर खाली कराने के निर्देश दिया गया। पडरौन मडूरही गांव में धारा 67 के तहत तीन मामले लंबित थे। उनका भी मौके पर निस्तारण किया गया। नवीन परती की भूमि को दो दिनों के भीतर खाली कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, शाहपुर खलवापट्टी गांव में धारा 67 के तहत विचाराधीन दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस आदेश के बाद गांव में निर्मित होने वाली पानी की टंकी को लेकर हो रही दिक्कत समाप्त हो गई। इसी तरह धारा 67 के तहत रामपुर राजा में विचाराधीन 22 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed