फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tehsildar provided shelter to three families in Anganwadi center

Kushinagar News: तीन परिवारों को तहसीलदार ने आंगनबाड़ी केंद्र में दिलाई शरण

Thu, 04 Jul 2024 06:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar provided shelter to three families in Anganwadi center
पकड़ियार बाजार। खड्डा क्षेत्र के इलाके में मूसलधार बारिश से गांव समेत खेत, नाली, तालाबों और नदी आदि में लगातार पानी भर रहा है। रामपुर गोनहा गांव में ड्रेन से कटान होने के कारण उसके किनारे रहने करने वाले लोगों को तहसील प्रशासन ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में शरण दिलाई है।
विज्ञापन


रामपुर गोनहा गांव से बहने वाली ड्रेन उफान पर है, जिसकी वजह से बगल के तटों की मिट्टी कटकर नाले में विलीन हो रही है। कटान की सूचना मिलने पर एसडीएम ऋषभ पुण्डीर ने तहसीलदार महेश कुमार को स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित लोगों को सुरक्षित करने का निर्देश दिया। तहसीलदार महेश कुमार ने गांव पहुंच स्थिति का जायजा लिया और कटान से प्रभावित रामकेवल पुत्र बुनेल, बृजेश पुत्र बुनेल, मदन पुत्र मोतीलाल के परिवार को पंचायत भवन रामपुर गोनहा में सुरक्षित करा दिया। तहसीलदार महेश कुमार ने बताया कि प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा ले लिया गया है। पंचायत भवन के निकट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में राशन की व्यवस्था सुनिश्चित करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed