फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tehsil Bar: Ashok elected president and Shambhu elected general secretary.

तहसील बार : अशोक अध्यक्ष व शंभू महामंत्री निर्वाचित

Sat, 30 Dec 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Bar: Ashok elected president and Shambhu elected general secretary.
बार संघ तमकुहीराज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
तमकुहीराज। बार संघ तमकुहीराज का चुनाव शुक्रवार क़ो संपन्न हो गया। बार संघ तमकुहीराज के चुनाव में अशोक कुमार राय अध्यक्ष, शंभू सिंह महामंत्री और अवनीश मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। बार संघ के 14 पदाधिकारियों का निर्वाचन पहले ही निर्विरोध हो चूका था। एसडीएम विकास चंद्र ने बार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार संघ तमकुहीराज के चुनाव में 143 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार राय को 92 व प्रदीप लाल श्रीवास्तव को 49 मत मिले। जबकि 2 मत अवैध पाए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनीश मिश्र को 80 व रमाकांत सिंह को 62 मत मिले। जबकि एक मत अवैध पाया गया। महामंत्री पद के लिए शंभू सिंह को 103, उमेश वर्मा को पांच व अखिलेश तिवारी को 35 मत मिले। इस तरह अशोक कुमार राय को अध्यक्ष, शंभू सिंह को महामंत्री व अवनीश मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा दीपक कुमार पांडेय व अमरनाथ सिंह उपाध्यक्ष, संतोष कुमार गुप्ता व मुकेश कुमार गौतम कनिष्ठ उपाध्यक्ष, जमील अहमद को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार गुप्ता, समित मिश्र व रकीब आलम को संयुक्त मंत्री, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मार्कंडेय वर्मा, नितांत सिंह व आदर्श पटेल को निर्विरोध रूप से कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पुष्कर लाल श्रीवास्तव, विपिन बिहारी मिश्र, नंदलाल सिंह, आनंद मिश्र व एसडीएम विकास चंद्र ने बार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान एचएन सिंह, सत्येंद्र मणि चतुर्वेदी, परधुम्मन चौबे, अशोक पांडेय, अरविंद कुशवाहा, दीपक राय, रजनीश राय, विनय लाल, सत्येंद्र मिश्र, आरएन पांडेय, प्रमोद राय, अरविंद मिश्र, अखिलेश्वर दुबे, ऋषिकेश तिवारी, अभिलाष श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed