फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tehsil administration stopped illegal filling of soil

Kushinagar News: तहसील प्रशासन ने अवैध तरीके से मिट्टी भरने से रोका

Sun, 17 Nov 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 17 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Tehsil administration stopped illegal filling of soil
पकवा इनार। निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की जमीन पर नगरपालिका की ओर से अवैध तरीके से मिट्टी भरने का चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर तहसील प्रशासन ने जांच कराई और मिट्टी भरने के काम पर रोक दिया। नगर पालिका जिस स्थान पर मिट्टी भरवा रही थी, वहां पार्क का निर्माण कराने की योजना थी।
विज्ञापन


संस्कृति विभाग की 195 एकड़ भूमि में से 50 एकड़ भूमि पर्यटन को देने के बाद शेष 145 एकड़ भूमि कृषि विश्वविद्यालय को दी गई है। कृषि विश्वविद्यालय की भूमि पर ही बुद्धा घाट पर बने चिल्ड्रेन पार्क के पूरब तरफ नगरपालिका की तरफ से मिट्टी भरवाई जा रही थी। पालिका यहां पर मिट्टी भरवाकर पार्क के रूप में विकसित करना चाहती है। मिट्टी भराई की जानकारी विश्वविद्यालय का निर्माण कराने वाली संस्था को हुई। उसने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एसडीएम ने नगर पालिका प्रशासन को मिट्टी भरवाने से रोक दिया। हलका लेखपाल को एसडीएम ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम पारितोष मिश्र ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की जमीन पर नगरपालिका की तरफ से मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था। उसे रोक दिया गया है। स्थानीय लेखपाल को निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed