फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tehsil administration accused of eviction from leased land

Kushinagar News: तहसील प्रशासन पर पट्टे की जमीन से बेदखली का लगाया आरोप

Thu, 04 Jan 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tehsil administration accused of eviction from leased land
तमकुहीराज। तहसील कार्यालय पहुंचे बेलवा बुजुर्ग गांव के निवासियों ने रकबा दुलमा पट्टी में स्थित पट्टे की भूमि से बेदखल करने एवं उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी उन्हें कब्जा दखल नहीं देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद भी तहसील प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल व प्रधान की मिलीभगत का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तमकुहीराज तहसील कार्यालय पर कसया तहसील क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव निवासी अनुसूचित जाति के लोगो ने एसडीएम विकास चंद्र को ज्ञापन सौपा। एसडीएम को दिए ज्ञापन में बेलवा बुजुर्ग के ग्रामीण भृगुराशन, मकून, दशरथ, चम्पा देवी, लक्ष्मी प्रसाद, नथुनी, इलर आदि ने आरोप लगाया कि वर्ष 1988 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी में उन्हें कृषि भूमि का पट्टा आवंटित किया था। जिसपर उनका कब्जा दखल और वे खेती करते थे, लेकिन हल्का लेखपाल व प्रधान के मिलीभगत से उन्हें बेदखल कर दिया गया। इस मामले में उच्च न्यायालय ने ग्रामीणों की पट्टे की भूमि पर उन्हें वापस करने का आदेश दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के प्रभाव में आकर तहसील प्रशासन उन्हें न्याय नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed