{"_id":"65b6c8cf863f62154c0b1470","slug":"teenager-who-went-to-school-on-republic-day-goes-missing-case-registered-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-111603-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गणतंत्र दिवस पर स्कूल गई किशोरी लापता, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गणतंत्र दिवस पर स्कूल गई किशोरी लापता, केस दर्ज
Mon, 29 Jan 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। गणतंत्र दिवस को स्कूल गई किशोरी अबतक घर नहीं लौटी है। सभी परिचितों एवं संभावित जगहों पर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर में बताया है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी कस्बे के एक इंटर कालेज में पढ़ती है। गणतंत्र दिवस को वह स्कूल के लिए घर से सुबह साढ़े नौ बजे निकली थी। स्कूल की छुट्टी हो जाने के बाद सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए, लेकिन वह घर नहीं आई। महिला ने बताया है कि शाम चार बजे तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो उनको संदेह होने लगा। उन्होंने किशोरी की खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चला। एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
किशोरी दस दिन से लापता, केस दर्ज
समउर बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी लापता हो गई। पिता का कहना है कि 19 जनवरी को वह घर से किसी काम से निकली और वापस नहीं लौटी। तमकुहीराज इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लापता किशोरी का पता लगाया जा रहा है।