फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager who went to bathe in Sonra river drowned

सोनरा नदी में नहाने गया किशोर डूबा

Mon, 16 Aug 2021 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Teenager who went to bathe in Sonra river drowned
सोनरा नदी में नहाने गया किशोर डूबा
विज्ञापन

रहसू जनुबीपट्टी गांव का निवासी था किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। कसया थानाक्षेत्र के कुलकुला देवी मंदिर के पास सोनरा नदी में नहाते समय 15 वर्षीय एक किशोर डूब गया। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद अचेतावस्था में मिला। परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से किशोर के घर में मातम छाया हुआ है।

बताया जा रहा है कि पटहेरवा थानाक्षेत्र के रहसू जनुबीपट्टी गांव के निवासी रविंद्र गुप्ता का 15 वर्षीय बेटा आलोक रविवार को गांव से कुछ दूर स्थित सोनरा नदी में नहाने गया था। दिन के करीब तीन बजे नदी में नहाते वक्त डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डेढ़ घंटे बाद उसे अचेतावस्था में नदी से बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर फाजिलनगर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद किशोर के परिवार में चीख-पुकार मच गई। शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed